{"_id":"6a3ec9048cf806da440bf2d4","slug":"demand-raised-to-shift-the-bio-gas-plant-outside-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1006-155757-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बायो गैस प्लांट शहर से बाहर शिफ्ट कराने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बायो गैस प्लांट शहर से बाहर शिफ्ट कराने की उठी मांग
विज्ञापन
जींद। गोहाना रोड स्थित बायो गैस प्लांट को शहर से बाहर शिफ्ट कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को माजरा खाप के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। पत्र में 16 सवाल उठाकर प्रशासन से लिखित जवाब की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खाप प्रवक्ता समुद्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को 16 आपत्तियों से संबंधित सवालों का पत्र सौंपा और मामले में स्पष्ट जवाब देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गोहाना रोड पर स्थित बायो गैस प्लांट नियमों के विपरीत है। इसे शहर से बाहर शिफ्ट किया जाना चाहिए।
डीसी ने आश्वासन दिया कि मामले में संबंधित विभागों और प्लांट संचालकों से लिखित जवाब मांगे जाएंगे। साथ ही दोनों पक्षों की बैठक बुलाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि डॉ. बलबीर, मा. जगदीश भनवाला, कृष्ण सिहाग, राकेश भनवाला और जोगेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।