Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for speed breakers on Safidon bypass; traffic police conducted an inspection.

Jind News: सफीदों बाईपास पर ब्रेकर बनाने की मांग, यातायात पुलिस ने किया मुआयना

Sat, 20 Dec 2025 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Demand for speed breakers on Safidon bypass; traffic police conducted an inspection.
19जेएनडी15-सफीदों रोड बाईपास पर बने टी-पाइंट से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों रोड बाईपास पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए शहरवासियों ने ब्रेकर बनाने की मांग की है। शुक्रवार को यातायात थाना प्रभारी शमेशर सिंह मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी की बैठक से पहले इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
एसपी आवास से भगवान परशुराम चौक के बीच में टी-प्वाइंट बना है, जिससे वहां पर रोजाना हादसे होते रहते हैं। वहां पर दोनों तरफ से वाहनों का तेज आवागमन होता है और सेक्टर की तरफ से आने वाले राहगीर या वाहन के साथ टक्कर हो जाती है, जिससे हादसा हो जाता है।
विज्ञापन

हादसों को रोकने के लिए कॉलोनी वासी प्रेम सिंह बांगड़ के नेतृत्व में कई कॉलोनी के लोग एसपी कुलदीप सिंह से मिले थे। एसपी ने यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह को मौके का मुआयना करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना कर लोगों से बातचीत की। लोगों का कहना था कि यहां पर रोजाना हादसे होते हैं। इसलिए यहां पर ब्रेकर या बेरिकेडिंग कर समस्या का समाधान करवाया जाए।

इस पर यातायात प्रभारी ने आश्वासन दिया कि एसपी के संज्ञान में लाने के बाद रोड सेफ्टी की बैठक से पहले इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। पिछले दिनों दुकानदार 42 वर्षीय भारत भूषण दुकान सही कर घर लौट रहा था। जब वह टी-पाइंट से गुजरने लगा तो अज्ञात कार ने उसको टक्कर मार दी थी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed