{"_id":"6a1c75ca7e130ba34707dad6","slug":"demand-for-installation-of-traffic-lights-at-kabir-chowk-jind-news-c-199-1-sroh1009-154323-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग
विज्ञापन
31जेएनडी06: रोहतक रोड बाइपास जहां जाम की समस्या के चलते रेड लाइट की मांग की गई।
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी डाॅ. राजकुमार गोयल ने रोहतक रोड बाइपास स्थित कबीर चौक पर जल्द ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
गोयल ने बताया कि इस संबंध में वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं। प्रशासन द्वारा भी उन्हें आश्वासन दिया गया है कि यहां जल्द ही रेड लाइट स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर के विकास और सुगम यातायात के लिए ऐसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था बेहद जरूरी है। गोयल ने कहा कि पुराने बस स्टैंड के सामने भी उन्होंने लंबे समय तक रेड लाइट लगाने की मांग उठाई थी। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ।
राजकुमार गोयल ने विश्वास जताया कि प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए रोहतक रोड बाइपास स्थित कबीर चौक पर भी जल्द रेड लाइट लगाकर लोगों को राहत प्रदान करेगा।