फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Demand for Dadan Khap, withdraw support from government, Dushyant resigns, BJP MP Brijendra Singh

दाडन खाप की मांग सरकार से समर्थन वापस लें दुष्यंत, इस्तीफा दें भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह

Sun, 06 Dec 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for Dadan Khap, withdraw support from government, Dushyant resigns, BJP MP Brijendra Singh
किसान आंदोलन को लेकर पालवां गांव में दाडन खाप के चबूतरे पर हुई महापंचायत में पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
पालवां गांव में सर्व जातीय दाडन खाप के चबूतरे पर किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। दाडन खाप के गांवों के अलावा चहल खाप और थुआ तपा के प्रधान भी इसमें पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत व कृषि मंत्री जेपी दलाल के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह से इस्तीफा देने और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर गांवों में उनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को क्षेत्र के किसान दिल्ली के लिए पैदल ही कूच करेंगे। खाप नेताओं ने कहा कि यदि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो किसानों को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जाए। दाडन खाप प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया व महासचिव आजाद पालवां ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत धरने पर जाने वाली महिलाओं को दिहाड़ीदार बता रही हैं। वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों के धरने को पाकिस्तान और चीन से जोड़ा है। किसानों के खिलाफ दोनों ने अनाप-शनाप बयान दिए हैं, जिसको लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान हलके से विधायक एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के किसान आंदोलन पर चुप्पी साधने पर भी रोष जताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवीलाल के नाम पर वोट मांगने वाले दुष्यंत चौटाला को चाहिए कि वे सरकार से समर्थन वापस लें। वहीं हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी सर छोटूराम के नाम पर वोट मांगे हैं। सर छोटूराम ने तो अंग्रेजों के शासन में भी किसानों के हितों को लेकर संघर्ष कर मांगें मनवाई, लेकिन सांसद ने कृषि कानून का समर्थन किया। दोनों नेताओं को चाहिए कि वे किसान आंदोलन पर बयान दें। यह दोनों नेता जब तक ऐसा नहीं करते हैं बांगर क्षेत्र में आने पर काले झंडे दिखाकर इनका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, चहल खाप प्रधान सुरजीत चहल, थुआ तपा प्रधान ओमप्रकाश, महासचिव सोमदत्त, सिक्कम सफा खेड़ी, मनोज श्योकंद एडवोकेट, टेकराम छात्तर, रमेश नंबरदार मखंड, जस्सा नगूरां, राजा बुडायन, बीरा घोघड़ियां, रामफल, प्रदीप झील, षसरणा तारखां, रतन करसिंधु, अजमेर वकील, किस्मत कुचराना, ओमप्रकाश घसो, धर्मबीर, जंगीर पालवां, प्रदीप श्योकंद, कृष्ण मोर, रघुबीर सिंह, रमेश मखंड, महाबीर मंगलपुर, सूरजभान घसो, जोरा सरपंच, कृष्ण उचाना खुर्द, उदय सिंह, सतबीर व सुरेश सुरबरा मौजूद रहे।

बृजेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला का है उचाना से नाता
गौरतलब है कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। उनका पैतृक गांव डुमरखां कलां उचाना क्षेत्र में ही है। वहीं उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र हिसार लोकसभा का हिस्सा है। दुष्यंत चौटाला उचना कलां विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed