{"_id":"6717f480377450af350fef84","slug":"demand-for-arrest-of-those-accused-of-assaulting-electricity-workers-jind-news-c-199-1-sroh1006-124721-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मियों से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
22जेएनडी26-मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना देते बिजली कर्मचारी। संवाद
सफीदों। सिंघाना गांव में छापामारी के दौरान मारपीट के मामले में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में बिजली कर्मियों ने एसडीएम मनीष फोगाट को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व बिजली कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय प्रांगण में इकठ्ठा हुए और वहां से उन्होंने पैदल मार्च निकाला।
कर्मचारियों के रोष मार्च के उपरांत पुलिस ने इस मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 10 अक्तूबर को गांव सिंघाना में छापामारी करने गए निगम के स्टाफ पर ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया था। फिर उन्हे बंधक बनाया गया तथा पकड़ी गई चोरी के सबूत मिटाए गए। इस संबंध में एफआईआर तो उसी दिन दर्ज हो गई थी लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना था कि लाइन लॉस और कम रेवेन्यू आने पर उन्हे विभागीय अधिकारियों के द्वारा बिजली चोरी पकडऩे के लिए भेज दिया जाता है लेकिन उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते। गांव में अक्सर बिजली कर्मचारियों पर हमले होते हैं। सिंघाना का कोई यह मामला नहीं है, उससे पूर्व गांव धर्मगढ़ सहित अनेक गांवों मे उनके साथ ऐसा हो चुका है। कर्मचारियों ने बिजली मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई कि छापेमारी के दौरान उन्हे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
वर्जन
पुलिस ने आरोपी विक्रम और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जिला जेल जींद भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
-उमेद सिंह, डीएसपी, सफीदों।