फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   delhi -jind travel coplite in 2 hours, jind

दो घंटे में पूरा होगा जींद से दिल्ली तक का सफर

Mon, 19 Sep 2016 12:23 AM IST
jind
jind Updated Mon, 19 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
delhi -jind travel coplite in 2 hours, jind
दिल्ली-बठिंडा रेलवे सैक्शन का फोटो। - फोटो : bureau

विज्ञापन
जल्द ही जींद से दिल्ली के बीच का सफर सुहावना होने वाला है। रोहतक और जींद के बीच रेलवे लाइन पर चल रहा विद्युतीकरण का कार्य अंतिम दौर में है। साल के अंत तक दिल्ली-जींद के बीच विद्युत चालित ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे द्वारा रोहतक से बठिंडा पर लाइन का विद्युतीकरण किया जा रहा है। रोहतक से जींद के बीच रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य दो-ढाई माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीआरएस द्वारा रेलवे लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस लाइन पर ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा। इस समय जींद से दिल्ली के बीच लोकल ट्रेन में सफर में तीन घंटे से ज्यादा समय लगता है। ये ट्रेनें 50 से 70 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं। अब तक पुराने ढर्रे पर चल रही रेलवे को गति मिलेगी। रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होने के बाद विद्युत चालित ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी, जिससे करीब एक घंटा पहले जींद से दिल्ली का सफर कर सकेंगे।  

दिन में पांच घंटे दिल्ली-जींद के बीच नहीं है कोई ट्रेन
फिलहाल जींद व दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए दिन के समय पांच घंटे कोई ट्रेन नहीं है। सुबह जींद से दिल्ली की तरफ से सुबह 10.36 बजे इंटरसिटी ट्रेन जाती है। इसके बाद दोपहर बाद 15.50 बजे पैसेंजर गाड़ी दिल्ली के लिए जाती है। वहीं दिल्ली की तरफ से सुबह 11 बजे ट्रेन आती है, जो फिरोजपुर जाती है। इसके बाद अगली ट्रेन चार बजे आती है। दैनिक रेलवे यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य सुरेंद्र ने बताया कि दिन के समय दिल्ली से विद्युत चालित ट्रेनें चलती हैं, जो वापस रोहतक से लौट जाती हैं।
विज्ञापन


रोहतक आने वाली ट्रेनों का जींद तक होगा विस्तार
रेलवे की योजना शुरुआती दौर में जींद तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा करके जो ट्रेनें दिल्ली से रोहतक की तरफ आती हैं। उनमें से करीब आधा दर्जन इन ट्रेनों का विस्तार जींद तक करने की है। इसके बारे में पिछले दिनों जींद के दौरे पर आए रेलवे महाप्रबंधक संकेत दे चुके हैं। साथ ही सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक भी इस मामले में विशेष रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों को मिलेगी गति
विद्युतीकरण होने के बाद पुराने ढर्रे पर चल रही रेलवे को एक नई गति मिलेगी। अब तक पिछड़ेपन का दंश झेल रहे जींद में विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
- देवेंद्र लोहान, एडवोकेट।

शैक्षणिक व व्यवसायिक रूप से अहम
बहुत अच्छा है, शहर के लिए नई लाइफ लाइन साबित होगी। जींद से दिल्ली के बीच ट्रेन के फेरे बहुत कम हैं। विद्युतीकरण होने के बाद ट्रेन के फेरे बढ़ेंगे, जो शैक्षणिक व व्यवसायिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा।  
- विजय जांगड़ा, स्थानीय निवासी।

95 प्रतिशत हो चुका है कार्य
रोहतक से बठिंडा तक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण का काम चल रहा है। रोहतक से जींद के बीच विद्युतीकरण का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब दो-ढाई माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

- आरपी सिंह, सहायक इंजीनियर
आरई, रेलवे

तेजी से चल रहा है विद्युतीकरण का कार्य
दिल्ली-बठिंडा रेलवे सेक्शन पर विद्युतीकरण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। जींद-रोहतक के बीच विद्युतीकरण का कार्य जल्द ही पूरा होगा। साल के अंत तक विद्युत चालित ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- नीरज शर्मा, सीपीआरओ
रेलवे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed