फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Addressed Kisan Mahapanchayat in Jind of Haryana

हरियाणा में किसान महापंचायत: अरविंद केजरीवाल बोले- जो किसानों का समर्थक नहीं, वह देशभक्त नहीं

Sun, 04 Apr 2021 04:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Apr 2021 04:48 PM IST
सार

  • केजरीवाल ने कहा- किसानों का समर्थन किया, इसलिए केंद्र ने छीनी हमारी शक्तियां
  • आपके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार, रोहतक में लाठीचार्ज की केजरीवाल ने की निंदा
  • राकेश टिकैत के फोन आने पर पानी, बिजली वाई-फाई और शौचालयों की सुविधा की

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Addressed Kisan Mahapanchayat in Jind of Haryana
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : @ArvindKejriwal

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो किसानों का समर्थक नहीं, वह देशभक्त नहीं गद्दार है। ऐसे लोगों ने इस देश को खोखला कर दिया है। किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए वह हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के जींद में आयोजित आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के स्टेडियमों को जेल बनाने का प्रयास किया लेकिन इसकी शक्ति दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के पास थी। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे बौखलाई केंद्र सरकार ने अब उनसे सारी शक्तियां छीनने की कोशिश की है। यह लोकतंत्र पर एक बदनुमा दाग है। 
विज्ञापन


दिल्ली की जनता ने सरकार चलाने के लिए उनको बहुमत दिया लेकिन केंद्र सरकार अब सारी शक्तियों को छीन रही है। यह कैसा लोकतंत्र हैं, जहां जनता की चुनी सरकार के पास कोई शक्ति नहीं होती। केंद्र सरकार सारी शक्तियां एलजी (उपराज्यपाल) को देने पर आमदा है। यह सब केंद्र सरकार ने उनको किसानों का समर्थन करने की सजा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि वह किसी भी सजा को भुगतने या कुर्बानी देने को तैयार हैं लेकिन किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। तीनों कानून रद्द होने चाहिए और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी मिलनी चाहिए। रोहतक में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसके विरोध में किसानों ने काफी जगह जाम लगाया, वह किसानों के इस संघर्ष का समर्थन करते हैं। 

उन्हें रास्ते जाम होने के कारण अन्य रास्तों से आना पड़ा लेकिन उन्हें इस बात का कोई दुख नहीं, बल्कि वह किसानों के साथ हैं। 28 जनवरी को उनके पास राकेश टिकैत का फोन आया और उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उनकी बिजली सप्लाई काट दी, पानी की समस्या के साथ-साथ काफी अन्य समस्याएं हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने तुरंत दिल्ली सरकार की तरफ से बॉर्डर पर बैठे किसानों के लिए पानी के टैंकर, जनरेटर और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई। आजादी के 74 साल बाद भी देश का विकास नहीं हो पाया, क्योंकि भाजपा व कांग्रेस ने देश को अब तक लूटा ही है, विकास नहीं करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed