Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Delegation met DC demanding construction of sheds in crematoriums of Kandela and Shahpur villages
{"_id":"6102e00d8ebc3e58316eef1f","slug":"delegation-met-dc-demanding-construction-of-sheds-in-crematoriums-of-kandela-and-shahpur-villages-jind-news-rtk6193587169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेला और शाहपुर गांव के श्मशान घाटों में शेड बनवाने की मांग लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेला और शाहपुर गांव के श्मशान घाटों में शेड बनवाने की मांग लेकर डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचे सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
गांव कंडेला तथा शाहपुर के श्मशान घाटों में शेड बनाने की मांग को लेकर कंडेला खाप का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन देने के लिए लघु सचिवालय पहुंचा। डीसी ने जल्द ही शमशान घाट में शेडों का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को गांव में एक महिला के निधन होने पर बारिश के बीच अस्थायी शेड बनाकर अंतिम संस्कार करने के मुद्दे को अमर उजाला ने 29 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ऐसे में सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, अजमेर सिंह, विजयपाल, ईश्वर, रत्न सिंह व सुरजीत डीसी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि गांव कंडेला तथा शाहपुर के शमशान घाटों में शेड की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो और ज्यादा दिक्कत आती है। एक दिन पहले ही महिला के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने के कारण ईंधन भीगने लगा तो मजबूरी में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तिरपाल व चद्दरों का सहारा लेकर अस्थायी शेड बनाया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका। उन्होंने मांग की कि दोनों गांवों के शमशान घाटों में जल्द से जल्द शेड का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।