फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Deadly attack on the Mahant of Shyam Sunderdas Dera, pistol pointed

बराह कलां के स्वामी श्याम सुंदरदास डेरा के महंत व एक अन्य पर चाकू से हमला करने के गांव के ही दो आरोपी नामजद

Wed, 08 Jun 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the Mahant of Shyam Sunderdas Dera, pistol pointed
जींद। बराह कलां के स्वामी श्याम सुंदर दास डेरा के महंत पर सोमवार रात को दो युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने बचाव में आए युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही युवक नवीन और शीला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला सतना के गांव बबेरू निवासी 45 वर्षीय बाबा केदारनंद सरस्वती ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बराह कलां स्थित स्वामी श्याम सुंदर दास डेरा में महंत है। सोमवार रात को वह डेरे में सो रहा था। रात करीब 12 बजे गेट के बाहर दो युवक कमरे में अंदर घुस गए। उन्होंने देखा कि दोनों युवक गांव के ही नवीन और शीला थे। नवीन ने आते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया जो उनके हाथ पर जा लगा और खून बहने लगा। शीला ने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के मारे शोर मचा दिया। तभी उसकी आवाज सुनकर गांव का ही अजय वहां पहुंच गया। नवीन ने अजय के सिर गर्दन तथा पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे अजय घायल होकर वहीं गिर गया। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए,जिन्हें देखकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने उन दोनों को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एचसी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में नवीन और शीला को नामजद कर उनके खिलाफ चाकू से हमला करने, पिस्तौल दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed