फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daughters of 40 villages will be able to go to college for free

Jind News: 40 गांवों की बेटियां फ्री में कॉलेज जा सकेंगी

Fri, 14 Jun 2024 03:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Daughters of 40 villages will be able to go to college for free
13जेएनडी05: राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना। संवाद
उचाना। राजीव गांधी कॉलेज में सत्र 2024-25 के दाखिलों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। प्राचार्य आईएस लाखलान ने बताया कि कॉलेज में लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा दी जा रही है। मुफ्त बस सेवा छात्तर, डाहोला, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, घोघड़िया, डूमरखा खुर्द, डूमरखा कलां, खापड़, भौंगरा, बुडायन समेत 40 गांवों की छात्राओं के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी, फिजिकल साइंस नॉन मेडिकल, बीएससी लाइफ साइंस मेडिकल आदि में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्रों को कॉलेज में मुफ्त रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन 25 जून तक खुले रहेंगे। ऑनलाइन वेरिफिकेशन 28 जून तक रहेगा। ओपन काउंसिलिंग के लिए छात्रों को 16 जुलाई को बुलाया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार एससी, बीसी, आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इंग्लिश स्पीकिंग व व्यक्तिगत निखार की कक्षाएं अलग से दी जाएगी। सरकारी नौकरी में चयन के लिए ली जाने वाली कोचिंग के लिए भी भविष्य में महाविद्यालय द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस की यूनिट भी स्वीकृत है। जिनका लाभ छात्रों को सरकारी नौकरी एवं अन्य में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed