{"_id":"663690adce5afd25a30a6014","slug":"data-of-raw-employees-will-be-uploaded-on-hrms-portal-jind-news-c-199-1-jnd1001-116622-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कच्चे कर्मचारियों का डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कच्चे कर्मचारियों का डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा
Sun, 05 May 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 May 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
04जेएनडी25: बैठक में भाग लेते हुए अनुबंधित अधिकारी। स्रोत स्वयं
पिल्लूखेड़ा। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक शनिवार को पिल्लूखेड़ा सब डिविजन हनुमान मंदिर प्रांगण में जिला सचिव महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच का संचालन कोषाध्यक्ष मनदीप रेढू ने किया।
जिलाध्यक्ष लोकेश भ्याण ने संगठन के बारे में कर्मचारियों को अवगत करवाया कच्चे कर्मचारियों की रेग्यूलेशन पॉलिसी पर भी सरकार विचार कर रही है। सभी कच्चे कर्मचारियों का डाटा एचआरएमएस पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। जल्द ही एलटसी का पत्र जारी होगा। पिछले दिनों एएलएम, एसए, एसएसए को रिस्की जॉब में सरकार ने शामिल किया है। बोनस पर सहमति बनी है। पांच साल में कच्चे कर्मियों को बोनस दिया जाएगा। सेवानिवृत्त होने पर अनुबंध कर्मचारी को एक मुश्त राशि दो लाख दिए जाने पर सहमति बनी है। सभी कच्चे कर्मियों का खाता यूनियन बैंक में खुलवाया जाएगा। दुर्घटना होने पर 50 लाख का बेनीफिट और नॉर्मल डेथ पर चार लाख रुपये मिलेंगे। सभी कर्मचारी एलडब्ल्यूएफ से बेनीफिट लें, जो उनका अधिकार है। इस अवसर पर पिल्लूखेड़ा सब डिविजन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें महेंद्र शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किए गए। जबकि कुलदीप कुंडू को उपाध्यक्ष, राजेश देशवाल, सचिव मोहनलाल शर्मा, सहसचिव सलिंदर शर्मा, कैशियर मनजीत रेढू, संगठनकर्ता रविंद्र कुमार, अनिल कटारिया, जगबीर चौहान को प्रेस सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा, बिल्लू दहिया, सफीदों डिविजन से अध्यक्ष कश्मीरी लाल सैनी मौजूद रहे।