फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Daily commuters are troubled by the frequent delays of the Jind-Kurukshetra passenger train, and women feel unsafe.

Jind News: जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से दैनिक यात्री परेशान, महिलाओं में असुरक्षा

Tue, 23 Dec 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Daily commuters are troubled by the frequent delays of the Jind-Kurukshetra passenger train, and women feel unsafe.
22जेएनडी05-कड़ाके की ठंड में ट्रेन चलने के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सुविधा के लिए जींद से कुरुक्षेत्र के बीच चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन दुविधा बन चुकी है। वजह, लेटलतीफी है। इसके चलते सफर में अंधेरा हो जाता है। यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों को होती है। वो डरी-सहमी घर पहुंचती हैं। हालांकि रेलवे प्रतिदिन ट्रेन लेट होने की बात से इनकार कर रहा है।

जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चलने वाली कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का निर्धारित समय शाम 5:50 बजे है। पिछले कई दिनों से ट्रेन समय पर प्लेटफॉर्म से प्रस्थान नहीं कर रही है। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर देर तक इंतजार करना पड़ता है। रविवार को भी ट्रेन को 25 मिनट की देरी से चलाया गया था।
विज्ञापन


प्रवीण, सुनील, प्रमोद, मोनिका, सुकन्या की मानें तो ट्रेन की लेटलतीफी नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी दे रही है।शाम को छह बजे से पहले ही अंधेरा हो जाता है और इस ट्रेन को छह बजे के बाद ही चलाया जाता है। जब तक ट्रेन कैथल तक पहुंचती है तो इसमें यात्री नाममात्र ही रह जाते हैं। उन्हें अंधेरे में यात्रा करनी पड़ती है। इससे असुरक्षा का भाव बना रहता है। महिलाएं डरी-सहमी कुरुक्षेत्र पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासी सुनील वशिष्ठ, मा. राजेश, धर्मबीर भनवाला, रोहताश का कहना है कि रेलवे प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। रोजाना सैकड़ों यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में समय पालन बेहद जरूरी है। यदि ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चला दी जाए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे इस ट्रेन के संचालन की नियमित मॉनिटरिंग करे। समय में सुधार सुनिश्चित किया जाए। जरूरत पड़े तो अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए या शेड्यूल बदला जाए।



वर्जन
तकनीकी दिक्कतों के कारण रविवार को कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन के देरी से चलाया गया था। रोजाना देरी से चलाने वाली कोई बात नहीं है।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed