फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cycle rally taken out to strengthen democracy

Jind News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए निकाली साइकिल रैली

Sat, 14 Sep 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Sep 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally taken out to strengthen democracy
13जेएनडी04: साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एडीसी विवेक आर्य। संवाद
उचाना। विधानसभा निर्वाचन को लेकर जिले में स्वीप अभियान के तहत लगातार गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी उचाना के बच्चों ने साइकिल रैली निकाली।
विज्ञापन

साइकिल रैली को स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के बच्चों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत मतदान जिला का अभियान स्लोगन के नारे लगाए। मतदान के लिए प्रोत्साहन करने वाली साइकिल रैली उचाना मंडी, उचाना कलां, खापड, भोंगरा, बुडायन, उचाना खुर्द, सेड़ा माजरा, खेड़ी मसानिया से शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना तक चलेगी। सभी खिलाड़ी, शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने साइकिल रैली में भाग लिया।
विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विवेक आर्य ने कहा कि जिले में 5 अक्तूबर को कोई भी मतदाता मतदान से अछूता ना रहे। इसके लिए स्वीप अभियान के तहत निरंतर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम न केवल शहरी क्षेत्र में, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी समानांतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवा शक्ति का बड़ा महत्व है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान में जिले के प्रत्येक विश्वविद्यालय व कॉलेज में युवाओं को जागरूक करने के लिए पूरे माह का जागरूकता कैलेंडर भी बनाया है। आमजन में भी मतदान को लेकर एक विशेष उत्साह बना रहे, इसके लिए भी जागरूकता के विभिन्न माध्यमों को प्राथमिकता दी जा रही है। रैली में 75 वर्षीय देशराज सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने ध्वजा वाहक के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुनीता नैन, रामप्रसाद मास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed