{"_id":"6153614e8ebc3e0b35690fee","slug":"cycle-rally-of-itbp-jawans-welcomed-in-jind-jind-news-rtk625425089","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली का जींद में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली का जींद में किया स्वागत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी जवानों की साइकिल रैली का जींद पहुंचने पर स्वागत करते लोग।
- फोटो : Jind
Link Copied
देश की आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के दौरान आईटीबीपी 26वीं बटालियन के जवानों की साइकिल रैली राष्ट्रीय एकता, सद्भावना व देशभक्ति का सुनेहा लेकर जींद पहुंची। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से साइकिल रैली का स्वागत किया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के गृह विभाग की ओर से आईटीबीपी की 27 अगस्त से शुरू की गई साइकिल रैली जो चार भागों में शुरू की गई है 31 अक्तूबर को गुजरात के स्टैचू ऑफ लिबर्टी केवरिया में समाप्त होनी है। रैली के मुख्य प्रबंधक चंदन भानु प्रकाश ने कहा कि आईटीबीपी नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के वीर जवानों ने चीन सरहद से यह साइकिल रैली शुरू की और करीब 2700 किलोमीटर का फासला तय कर मंगलवार को जींद पहुंची। चंदन भानू प्रकाश ने कहा कि जींद का माहौल देश भक्ति से भरा हुआ है और यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साइकिल चालकों की अगुवाई कर रहे साइकिलिस्ट सहायक कमांडेंट आदेश गुप्ता व इंस्पेक्टर राकेश सोनी ने स्वच्छ भारत, फिट इंडिया व पौधरोपण की मुहिम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। गुप्ता ने कहा कि इस साइकिल रैली में से उन्हें एक विशेष अनुभव हुआ है कि जो कि हमेशा याद रहेगा। युवा विकास समिति के संयोजक बिट्टू कंडेला व अध्यक्ष प्रदीप ईगराह ने कहा युवा विकास समिति की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह की फोटो भेंट कर कमांडेंट को सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात पुलिस के एसएचओ चरणजीत सिंह और छोटूराम आईटीआई के प्राचार्य पवन रेढू, राष्ट्रपति अवार्डी सुभाष ढिगाना, इंस्पेक्टर राकेश सोनी, कवि ओमप्रकाश चौहान, मनीष जामनी, संदीप भड़ताना, कुलबीर, रणबीर रिटोली, कृष्ण व प्रवीण नरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।