{"_id":"6774fa07b17e61d85504a79e","slug":"cyber-fraud-by-making-obscene-video-of-young-man-in-julana-jind-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: युवक को अनजान नंबर से आया मैसेज... क्लिक करते ही चलने लगा उसका अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ असली खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: युवक को अनजान नंबर से आया मैसेज... क्लिक करते ही चलने लगा उसका अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ असली खेल
Wed, 01 Jan 2025 01:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:47 PM IST
सार
हरियाणा के एक युवक के साथ साइबर अपराधियों ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवक को अनजान नंबर से मैसेज आया था। क्लिक करते ही उसका अश्लील वीडियो चलने लगा। यह देख युवक घबरा गया।
विज्ञापन
mobile
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
हरियाणा के जुलाना में एक युवक के साथ साइबर अपराधियों ने ब्लैकमेल कर हजारों रुपये की ठगी की है। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जुलाना के पौली गांव के युवक की अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उससे 35 हजार रुपये ठग लिए गए। युवक ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस को बताया कि अज्ञात नंबर से उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसकी अश्लील विडियो चल पड़ी। यह देख उसके होश उड़ गए। फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई। युवक ने अपने दोस्तों व पिता से रुपये लेकर साइबर अपराधियों के नंबर पर भेज दिए। बावजूद इसके आरोपी ने उसके मोबाइल को हैक कर उसके सभी व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो को शेयर कर भी दिया।
विज्ञापन
युवक आत्महत्या को हो गया था मजबूर
युवक ने अपने दोस्तों और पिता से रुपये मांगे तो कुछ दोस्तों ने उसे रुपये दे दिए, लेकिन कुछ ने मना कर दिया। पीड़ित ने बताया कि चार घंटे तक उसे डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इससे वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। इसके बाद उसने अपने पिता को पूरी बात बताई तो दोनों ने जींद में साइबर ब्रांच में इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन