फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cruelty of Kaliyuga mother in Jind: Newborn baby girl thrown in street in freezing cold, woman saved her life

जींद में कलयुगी मां की बेरहमी: कड़कड़ाती ठंड में नवजात बच्ची को गली में फेंका, महिला ने बचाई जान

Wed, 15 Jan 2025 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

सीमा ने बच्ची को अपने घर में रखने की इच्छा जताई है और उसका नामकरण 'खुशी' कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बच्ची उनके लिए लक्ष्मी स्वरूपा है और अगर प्रशासन अनुमति देता है तो वह इसे अपने चौथे बच्चे के रूप में पालेंगी।

विज्ञापन
Cruelty of Kaliyuga mother in Jind: Newborn baby girl thrown in street in freezing cold, woman saved her life
बच्ची को बचाने वाली महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के सफीदों की आदर्श कॉलोनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कड़कड़ाती ठंड में गली में फेंक दिया। गली में बच्ची की रोने की आवाज सुनकर एक महिला, सीमा, ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची की जान बचाई।

विज्ञापन

सीमा ने देखा कि बच्ची एक रिक्शा बाइक के नीचे कपड़े में लिपटी हुई थी और कुत्ते उसे चाट रहे थे। महिला ने तुरंत बच्ची को उठाया, उसे घर ले जाकर कपड़े बदले और दूध पिलाकर शांत किया। इसके बाद सीमा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची की स्थिति को बेहतर बताया।

विज्ञापन

इस घटना से आदर्श कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और इस घृणित कृत्य की निंदा की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस अमानवीय कार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीमा की इंसानियत और तत्परता की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा ने बच्ची को अपने घर में रखने की इच्छा जताई है और उसका नामकरण 'खुशी' कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बच्ची उनके लिए लक्ष्मी स्वरूपा है और अगर प्रशासन अनुमति देता है तो वह इसे अपने चौथे बच्चे के रूप में पालेंगी।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस तरह एक नवजात को गली में फेंक देना निंदनीय है। लोगों ने कहा कि अगर बच्ची को पालना मुश्किल था, तो किसी को सौंप सकते थे, जो उसे खुशी-खुशी अपना लेता। सभी ने सीमा द्वारा दिखाई गई इंसानियत की सराहना की और कहा कि यह घटना साबित करती है कि "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed