फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the last day of Sawan

Jind News: सावन के अंतिम दिन शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered in Shiva temples on the last day of Sawan
09जेएनडी04 जयंती देवी मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते हुए श्रद्धालु।
जींद। सावन के अंतिम दिन शनिवार को सुबह से ही शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बूंदाबांदी होने के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालु बारिश में भीगते हुए भी शिवालयों में पहुंचे भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शहर के सभी शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, रानी तालाब मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सावन की फुहारों ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया था। मंदिरों पर लोगों की भीड़ से उत्साह का माहौल था।
विज्ञापन

श्रद्धाुलुओं का कहना था कि सावन का महीना अब एक वर्ष बाद ही आएगा। इसलिए हर कोई भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक कर रहा था। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रभु से प्रार्थना करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सावन के दौरान मंदिर प्रबंधन और पुजारियों ने भक्तों के दर्शन में सहयोग किया। मंदिरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पूरे सावन जयंती देवी मंदिर में रूद्राभिषेक कार्यक्रम
शहर के मध्य स्थित पौराणिक जयंती देवी मंदिर में सावन के हर दिन रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने एक साथ मिल कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सावन के अंतिम दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया।

सावन भोलेनाथ की भक्ति का महीना
जयंती देवी मंदिर ने पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि सावन को भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना माना गया है। ऐसे में शिवभक्त पूरे सावन में भगवान आशुतोष की नियमित रूप से सच्चे हृदय व मन से पूजा करते हैं। उसके सारे कष्ट व पाप दूर हो जाते हैं जो श्रद्धालु सच्चे मन से जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करता है। उस पर भगवान आशुतोष की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed