फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crisis on livelihood, how will we repay the loan

Jind News: आजीविका पर बना संकट, कैसे चुकाएंगे लोन

Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crisis on livelihood, how will we repay the loan
14जेएनडी10-पालिका बाजार में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा तोड़ा गए फड़। संवाद - फोटो : kathua
जींद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को पालिका बाजार में फड़ों पर कार्रवाई की। आरोप है कि बुलडोजर की सहायता से फड़ों को हटा दिया वहीं दुकानदारों का सामान भी तोड़ दिया। हालांकि दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन नप कर्मचारी नहीं रुके।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन ने ही रोजगार देने के लिए उन्हें 50-50 हजार रुपये का लोन देकर फड़ मुहैया करवाए थे, लेकिन उन्होंने ही फड़ों को तोड़कर उनकी आजीविका छीन ली है। अब वह लोन की किस्त कैसे भरेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को संपदा अधिकारी और एसडीएम सत्यवान मान के नेतृत्व में टीम पालिका बाजार पहुंची। यहां करीब 100 मीटर क्षेत्र में लगे फड़ों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई को बंद कराने के लिए दुकानदार रुपया चौक स्थित डिप्टी स्पीकर आवास पर पहुंचे, जहां पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नहीं दिया। अब वह अपने बच्चों का कैसे उनका पेट भरेंगे। प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप-दुकानों के आगे से अतिक्रमण नहीं हटवाया

फड़ संचालकों का कहना है कि पालिका बाजार में एचएसवीपी की दुकानें हैं। इन दुकानों के आगे बरामदे बने हुए हैं, जिनको गर्मी और बारिश से बचने के लिए ग्राहकों को आने-जाने के लिए बनाया हुआ है, लेकिन दुकानदारों ने उन बरामदों में भी अपना सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। प्रशासन को उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन प्रशासन ने भेदभाव करते हुए उनकी ही फड़ों को तोड़ दिया।


प्रशासन उन्हें दो वक्त की रोटी भी नहीं कमाने दे रहा है। हुडा कर्मचारी उनकी फड़ तोड़कर सामान भी ले गए हैं। प्रशासन ने उनको नोटिस भी नहीं दिया था। किसी भी दुकानदार को कोई सूचना नहीं दी। कर्मचारी आए और सारा सामान उठाकर ले गए। अब वह कहां जाएंगे, कैसे जीवनयापन करेंगे। पूरे दिन में मुश्किल से 200-300 रुपये कमाते थे। अब वह भी नहीं कमा पाएंगे।


--इंद्रसिंह, दुकानदार

बॉक्स

उनको 50-50 हजार रुपये का लोन मिला है। उसके बाद ही उन्होंने यहां दुकान लगाई थी। प्रशासन ने यह भी कहा था कि यदि यहां से दुकान हटाएंगे तो दूसरी स्थान पर जगह दी जाएगी, लेकिन प्रशासन ने अब उनकी दुकान तोड़ दी है। छह माह में आ जाते हैं और उनकी दुकान उजाड़कर चले जाते हैं। उसने लोन लिया हुआ है और यहीं से कमाकर किस्त भरते हैं। अब कैसे लोन चुकाएंगे।

--कृष्णा, दुकानदार

-------

प्रशासन ने फड़ संचालकों को नोटिस दिए थे। उसके बाद ही यह कदम उठाया है। अतिक्रमण करने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

--सत्यवान मान, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी।

14जेएनडी10-पालिका बाजार में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा तोड़ा गए फड़। संवाद

14जेएनडी10-पालिका बाजार में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा तोड़ा गए फड़। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed