फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man stabbed to death in Village Ujhana of Jind

जींद: उझाना में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव को नहर में फेंका, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

Fri, 29 Sep 2023 07:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया तो हत्या की बात कबूली। नहर से मृतक की बाइक बरामद की गई है। रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो युवकों केखिलाफ मामला दर्ज कर शव की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Young man stabbed to death in Village Ujhana of Jind
जींद में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव उझाना के एक युवक की गांव गुरथली के दो युवकों ने रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है। नहर से मृतक की बाइक तो मिल गई लेकिन शव की तलाश जारी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि गांव उझाना निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गांव गुरथली निवासी गुरदास व सतनाम ने उसके भाई 21 वर्षीय अजय की हत्या कर दी है। पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरदास ने चाकू से गोदकर अजय की हत्या की बात कबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सतनाम भी उसके साथ था। गुरदास ने बताया कि पहले उन्होंने अजय को शराब पिलाई, उसके बाद चाकू से उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। पुलिस गुरदास को मौके पर लेकर गई और नहर से अजय की बाइक बरामद की। पुलिस ने गुरदास व सतनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शाम को गोताखोर बुलाए और अजय के शव की तलाश शुरू की। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार सतनाम व गुरदास के साथ 20 दिन पहले अजय का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में दोनों ने अजय की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed