फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Young Man murdered in Jind

Jind Murder: जींद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, कैफे में म्यूजिक बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी

Sat, 28 Jan 2023 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 01:42 PM IST
सार

गांव लुदाना निवासी रोहित (23) बी फार्मेसी में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। वह पिता की इकलौती संतान था। शनिवार को वह अपने दोस्त गांव के ही नितिन के साथ रानी तालाब के निकट कैफे में आया हुआ था।

विज्ञापन
Young Man murdered in Jind
जींद में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद में रानी तालाब पर शनिवार को दिनदहाडे़ बी फार्मेसी के पांचवें सेमेस्टर के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र बिजारनियां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

गांव लुदाना निवासी रोहित (23) बी फार्मेसी में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था। वह पिता की इकलौती संतान था। शनिवार को वह अपने दोस्त गांव के ही नितिन के साथ रानी तालाब के निकट कैफे में आया हुआ था। यहां म्यूजिक बजाने को लेकर अज्ञात लड़कों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस पर रोहित अपने दोस्तों के साथ कैफे से जान बचाने के लिए रानी तालाब की सीढि़यों पर चला गया। उसी दौरान हमलावर युवकों ने पीछा कर रोहित और उसके दोस्त पर चाकू से वार कर दिया। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घायल रोहित को उसके ही दोस्तों द्वारा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी नरेंद्र बिजारनिया, शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जान बचाने के लिए कैफे से भागे, आरोपियों ने पीछा कर चाकू से गोदा
मृतक रोहित के दोस्त नितिन ने बताया कि वह और उसका दोस्त कैफे में बैठे हुए थे। तभी वहां बैठे कुछ अन्य युवकों ने उनके साथ कहासुनी शुरू कर दी। कुछ देर में उन्होंने अपने दोस्तों को बुला लिया और उन पर हमला कर दिया। इस पर वे दोनों जान बचाने के लिए कैफे से बाहर भाग आए। तब भी हमलावरों ने उनका पीछा किया और फिर चाकू से रोहित पर वार कर दिए। हमले में रोहित की मौत हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी, छह टीमें तलाश में जुटीं
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उसमें आरोपी युवक दो बाइकों पर दिखाई दिए। जब युवकों के बीच कैफे में झगड़ा हुआ तो उस दौरान हमलावर जस्सू, सागर और शुभम के नाम से एक-दूसरे को पुकार रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छह पुलिस टीमों का गठन किया है। इसमें दो शहर थाना पुलिस, दो डिटेक्टिव स्टाफ और दो सीआईए की टीमें शामिल हैं।

शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज से साक्ष्यों को जुटाया गया है। पुलिस की छह टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed