फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman strangled to death in Kinana village of jind, case registered against 8 family members including husband

Jind: किनाना गांव में महिला की गला घोटकर हत्या, पति समेत 8 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 18 Aug 2023 02:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Aug 2023 02:23 PM IST
सार

जींद में महिला की मौत का मामला सामने आया है। कविता की शादी कि नाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Woman strangled to death in Kinana village of jind, case registered against 8 family members including husband
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के किनाना गांव में वीरवार रात को 33 वर्षीय महिला की गला घोटकर हत्या करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक महिला के पिता करनाल जिले के बाहरी गांव निवासी रामस्वरूप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कविता की शादी कि नाना गांव निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था।

विज्ञापन


परिवार में चल रही थी कहासुनी
जिसके चलते कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन उसकी बेटी को यूं ही प्रताड़ित किया जाता रहा। रामस्वरूप ने बताया कि वीरवार रात को उसकी बेटी की उसके पति कृषण तथा उसके परिजनों ने गला घोट कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी सीआरएसयू चौकी में पंचायत हुई थी इस पंचायत में भी उसकी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको ठीक रखने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद रात को ही उसकी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। सीआरएसयू चौकी इंचार्ज मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पति कृष्ण समेत 8 ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed