फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman fled with jewellery after marriage in alewa of Jind

Jind: डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 21 Aug 2023 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। यहां उसकी दूसरी शादी थी और वह उसके साथ शादी कर गांव में रह रही थी। 19 अगस्त की रात को रोजी बिना किसी को बताए अपने बच्चे के साथ कहीं चली गई।

विज्ञापन
Woman fled with jewellery after marriage in alewa of Jind
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के अलेवा में डेढ़ माह पहले आई दुल्हन 19 अगस्त की रात को घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के एक गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले जुंडला की रोजी के साथ शादी की थी। रोजी का 13 साल का बच्चा भी था और वह दिव्यांग था। 

विज्ञापन


रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। यहां उसकी दूसरी शादी थी और वह उसके साथ शादी कर गांव में रह रही थी। 19 अगस्त की रात को रोजी बिना किसी को बताए अपने बच्चे के साथ कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने घर में सामान को चेक किया। शादी के समय रोजी को जो गहने उन्होंने पहनाए थे, वह भी गायब मिले। रोजी उन सभी गहनों को अपने साथ ले गई, जो शादी में उसे पहनाए गए थे। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रेलगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत 
सफीदों रेलवे स्टेशन  पर जींद-पानीपत रेलवे लाइन को पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला बिजली निगम में चपरासी के पद पर कार्यरत थी। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव सिंह पुरा निवासी सुमन (34) सोमवार सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए सफीदों रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन को पार कर रही थी। उसी दौरान पानीपत की तरफ से यात्री रेलगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में आने से सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सुमन का पति नरेंद्र बिजली निगम में कार्यरत था जिनकी लगभग 5 साल पहले मौत हो गई थी। उनके स्थान पर सुमन को चपरासी के पद पर नियुक्त किया गया था। रेलवे थाना प्रभारी स्नेही राज ने बताया कि महिला की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed