{"_id":"1b2626e7b3e60c562fab069fee477562","slug":"two-accused-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम की टीम पर हमला करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली निगम की टीम पर हमला करने के दो आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सुदकैन खुर्द में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ किताब सिंह ने 25 अगस्त को सदर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी कि बिजली निगम की टीम गांव सुदकैन खुर्द में चोरी पकड़ने के लिए गई हुई थी। जब निगम की टीम ने जेई चंद्र के नेतृत्व में छापेमारी की तो गांव सुदकैन खुर्द निवासी लीलू उर्फ कालू, गौरव, अमित टीम पर हमला कर दिया और इस दौरान कैमरे से बनाए गए फोटो डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ किताब सिंह की शिकायत पर लीलू उर्फ कालू, गौरव, अमित को नामजद कर छह-सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित व गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन