{"_id":"64c67b8f8295d67e5f07ce94","slug":"truck-driver-killed-with-sharp-weapon-in-jind-of-haryana-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ट्रक चालक की तेजधार हथियार से हत्या, मृतक के मुंह और सिर पर मिले गहरी चोट के निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: ट्रक चालक की तेजधार हथियार से हत्या, मृतक के मुंह और सिर पर मिले गहरी चोट के निशान
Sun, 30 Jul 2023 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:32 PM IST
सार
खरकरामजी गांव में रविवार सुबह गली में शव पड़ा मिला। सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। मृतक मंगल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद के गांव खरकरामजी में एक ट्रक चालक की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसका शव गली में पड़ा मिला। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कस्सी का बिंडा बरामद किया है। मृतक के चचेरे भाई प्रेम की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
खरकरामजी गांव निवासी मंगल (44) ट्रक चलाता था। वह शनिवार को गांव में आया हुआ था। वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह जब परिजन खेतों की तरफ घूमने जा रहे थे तो मंगल गली में मुंह के बल गिरा हुआ मिला था। जब परिजनों ने उसे संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे।
उसकी नाक पर तेजधार हथियार का गहरा घाव था और खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सरपंच सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात मंगल कुछ लोगों के साथ गांव में ही शराब पी रहा था। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। शराब पीने के बाद वह घर भी नहीं गया। वह जिसके साथ शराब पी रहा था, वह गांव के ही थे या बाहर के थे, उन लोगों के बारे में भी ग्रामीणों को भी पता नहीं है।
अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब पीते समय उनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ होगा और फिर मंगल पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया होगा। हालांकि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है।
हत्या के आरोप में जेल में बंद है मंगल का बेटा
मृतक मंगल का बेटा राहुल हत्या के मामले में जेल में बंद है। करीब छह-सात महीने पहले जींद शहर में एक युवक की पैसे के लेन-देन में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मंगल के इकलौते बेटे राहुल का नाम भी आया था। इसके बाद शहर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से राहुल जेल में बंद है। मंगल की पत्नी भी उसे करीब 20 साल पहले छोड़कर चली गई थी। मंगल भी तीन बहनों का इकलौता भाई था और अपनी बूढ़ी मां का सहारा था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौके से कस्सी का बिंडा बरामद हुआ है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -संजय कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद