फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Thugs cheats with policeman In Jind of Haryana

Jind: ठगों ने पुलिस वाले को ही झांसे में लेकर ठगे 2.81 लाख रुपये, दिया यह झांसा

Tue, 02 Aug 2022 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 09:57 PM IST
सार

मामले के जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Thugs cheats with policeman In Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के जींद में पुलिसकर्मी को ईनाम देने के झांसे में लेकर अज्ञात लोगों ने 2.81 लाख रुपये ठग लिये। साइबर थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैथल के गांव डुंडवा निवासी आभेराम ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पुलिस लाइन जींद में सिपाही पद पर कार्यरत है। उसके पास एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई।

विज्ञापन


उससे कहा कि आप क्रेडिट कार्ड प्रयोग करते हैं लेकिन इसके रिवॉर्ड पाइंट प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसकी एवज में तुम्हे एपिक शॉप कंपनी ईनाम दे रही है। इस पर उसने मना कर दिया। फिर उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई पेमेंट नहीं करनी है बस लैपटॉप के इंश्योरेंस के लिए आठ हजार रुपये की कैंसिल ट्रांजेक्शन दिखानी है।
विज्ञापन


उससे कहा गया कि जो आठ हजार रुपये भेजेंगे तो उसे तुरंत वापस कर दिया जाएगा। उनके कहे अनुसार आठ हजार रुपये कैंसिल ट्रांजेक्शन के लिए भेज दिए। यह ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ और रुपये उनके खाते में चले गए। बाद में उनका फोन आया और कहा कि रिफंड पेंडिंग में चला गया है। इसके बाद रिफंड के नाम पर उससे लगातार ट्रांजेक्शन कराई गई। साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी से कुल 2 लाख 81 हजार रुपये की राशि हड़प ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed