{"_id":"62d30cd1b4e8a75700472dcb","slug":"state-committee-member-of-swachh-bharat-mission-received-death-threats-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य कमेटी सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य कमेटी सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी
Sun, 17 Jul 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:39 AM IST
सार
पटियाला पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जींद में कार्यरत इंजीनियरिंग ड्राइंग अनुदेशक वेद प्रकाश पांचाल को जान से मारने की धमकी मिली है। अनुदेशक ने मामले की शिकायत पटियाला चौक पुलिस चौकी को दी है। स्वच्छ भारत मिशन के राज्य कमेटी सदस्य वेद प्रकाश पांचाल कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कॉट्रेक्ट बेस पर इंजीनियरिंग ड्राइंग अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खाना खाने के लिए कैंटीन में गए तो यहां चतुर्थ श्रेणी कर्मी वीरेंद्र कौशिक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में उन्होंने तुरंत प्रभाव से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया था।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अब पटियाला पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। पटियाला चौक चौकी प्रभारी महेंद्र सिहाग ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर चली आ रही खींचतान
बताते चलें कि 11 जुलाई को स्वच्छ भारत मिशन के राज्य कमेटी के सदस्य वेद प्रकाश पांचाल कैथल रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वच्छता प्रहरी बनकर निरीक्षण करने लगे तो उन्होंने आईटीआई स्टाफ व कर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इस दौरान प्राचार्य अनिल कुमार के साथ उनकी बहस भी हुई।
इसका वीडियो बनाया गया था। दुर्व्यवहार से आहत होकर स्वच्छ भारत मिशन के राज्य कमेटी के सदस्य वेद प्रकाश पांचाल ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद आईटीआई के अनुदेशकों ने भी प्रिंसिपल अनिल गोयल को ज्ञापन सौंपकर वेदप्रकाश पांचाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा था।