फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   snacting seventen lak

पिस्तौल का दिखाकर हैचरी के कर्मचारी से पौने 17 लाख लूटे

Tue, 29 Dec 2015 12:16 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
 सींक और छिंछड़ाना गांव के पास सोमवार सुबह तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर हैचरी के एक कर्मचारी से पौने 17 लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन


कर्मचारी इन पैंसों को अहर गांव स्थित एसबीआई की शाखा में जमा कराने जा रहा था। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी बली सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देर शाम तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा था।
पुलिस के अनुसार जींद जिले के गांव लुदाना स्थित मोर हैचरी के कर्मचारी इंद्रजीत रिपोर्ट में बताया कि वह मोर हैचरी के 16.75 लाख रुपये एक बैग में डालकर अपनी कार से अहर गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा कराने जा रहा था।
विज्ञापन


 सींक व छिछड़ाना के बीच खेतों में निर्माणाधीन अनाज मंडी के पास पीछे से एक अन्य कार ने उसकी कार को ओवरटेक करते हुए उसकी कार रुकवा दी। उस कार में से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान गाड़ी में रखे पैसे देने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनाकानी करने पर बदमाशों ने उसकी कार का आगे का शीशा तोड़कर कार में रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया। रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लूट से पहले हैचरी के पैसे की पूरी जानकारी ली और फिर उसी के आधार पर रूट मैप बनाकर वारदात को अंजाम दिया। माना जा रहा है कि बदमाश हैचरी के आसपास ही गाड़ी के पीछे लग गए थे।


उन्होंने सींक से निकलते ही खेतों में सुनसान एरिया आते ही वारदात को अंजाम दे दिया। मतलौडा पुलिस ने जींद व आसपास के कई स्थानों पर लुटेरों को गिरफ्तारी में छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed