फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roof of house collapsed four children and woman trapped in rubble in Jind

जींद में मकान की छत गिरी: मलबे में दबे चार बच्चे और मां, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, गरीबों का छिन गया आशियाना

Mon, 26 May 2025 09:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 09:44 PM IST
सार

जींद में गरीब परिवार पर मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। गरीब परिवार के घर की छत गिरने से चार बच्चे और उनकी मां मलबे के नीचे दब गई। बच्चे चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
Roof of house collapsed four children and woman trapped in rubble in Jind
अस्पताल में भर्ती घायल महिला व बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाण के जींद में भूरायण रोड पर तूफान व बारिश के कारण सोमवार शाम को एक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से चार बच्चे और एक महिला मलबे में दब गई। मलबे के नीचे दबने से सभी चीखने चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुन आसपास के लोगों ने सभी को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। घायल हुए मां व चारों बच्चों को नागरिक अस्पताल में जींद पहुंचाया। जहां पर पांचों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को आए तूफान व बरसात के बाद भूरायण रोड पर एक मकान की छत कमजोर हो गई थी। सोमवार को शाम के समय मकान की छह अचानक से गिर गई। घटना के समय मकान में 35 वर्षीय महिला कौशल्या, 13 वर्षीय आकांशा, 11 वर्षीय सेजल, आठ वर्षीय देविका और छह वर्षीय युवराज मौजूद थे। मकान की छत गिरने से मलबे में सभी नीचे दब गए। मकान की छत गिरने से हुई आवाज व परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस दौरान मलबे से पांचों को निकाला। 
विज्ञापन


छत के नीचे दबने से सभी घायल हो गए थे। घटना के दौरान मकान मालिक सुरेंद्र मौके पर नहीं था। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, हालांकि सुरेंद्र बीमार रहता है। बच्चों का पालन पोषण मजदूरी करके महिला कौशल्या ही कर रही थी। घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मकान व इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि वह दोबारा से रहने के लिए मकान बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed