{"_id":"642bb2ebfdb4b8e4c502baa8","slug":"prostitution-busted-in-jind-police-raids-hotels-arrests-five-including-two-women-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़: पुलिस ने होटलों पर की छापेमारी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़: पुलिस ने होटलों पर की छापेमारी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा
Tue, 04 Apr 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:47 AM IST
सार
हिसार में रेंज में अपराध पर लगाम लगाने के लिए नए एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कड़े निर्देश दे रखे हैं। इस कड़ी में जींद पुलिस ने होटलों में छापेमारी की है। जिस दौरान पुलिस ने 2 महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद सिविल लाइन थाना व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोहाना रोड के देर शाम को दो होटलों पर छापेमारी कर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू करते हुए 6 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड के मधुर तथा मिलन होटल में वेश्यावृत्ति होती है। सूचना के आधार पर महिला थाना तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों पर छापेमारी की तो वहां पर दो महिलाएं दो व्यक्तियों के साथ कमरों में आपत्तिजनक हालात में पाई गई। जिस पर पुलिस ने महिलाओं उनके साथ पकड़े गए व्यक्तियों तथा होटल मालिकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Haryana: कुरुक्षेत्र में फिर बदला मौसम, अल सुबह हुई हल्की बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
मिलन होटल से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी तथा महिला की पहचान पिल्लूखेड़ा थाना इलाके की महिला के रूप में हुई, वही मधुर होटल में स्थानीय महिला के साथ सदर थाना तथा पिल्लूखेड़ा इलाके का एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस ने होटल मालिक को भी काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति तथा महिलाएं जिले के ही रहने वाले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर पकड़ी गई दोनों महिलाओ तथा चार पुरुषों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी के अनुसार
सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर होटलों में छापेमारी की गई थी! जहां से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को काबू किया गया है। होटल मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।