फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   murder

धमतान में प्लाट की दीवार को लेकर दो गुट भिड़े, व्यक्ति की हत्या

Tue, 25 Aug 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नरवाना
ब्यूरो/अमर उजाला नरवाना Updated Tue, 25 Aug 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

गांव धमतान में प्लाट की दीवार को लेकर सोमवार को दो गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृृतक के परिजनों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव धमतान स्थित बालक पत्ती निवासी सुनील ने धमतान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार व दिलबाग परिवार के बीच प्लाट की दीवार पर रास्ता बनाने को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते दिलबाग ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसमें उसके 62 वर्षीय पिता ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा ईश्वर को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील की शिकायत पर धमतान गांव के दिलबाग, अजय, नरेश, सुनील, चरणा, कुलदीप, रोशन व शमेशर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमतान पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्लाट में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed