फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   love affair uncle and niece jumped in front of train in Jind

Haryana: चाचा-भतीजी में प्रेम प्रसंग; दोनों ने मालगाड़ी के आगे लगा दी छलांग, घर से पेपर देने निकली थी युवती

Mon, 30 Jun 2025 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

जींद के उचाना रेलवे स्टेशन पर युवक-युवती ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं और मामला प्रेम प्रसंग का है।

विज्ञापन
love affair uncle and niece jumped in front of train in Jind
ट्रेन का आगे कूद गए युवक और युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग के उचाना स्टेशन पर लड़का और लड़की मालगाड़ी के आगे कूद गए। हालांकि गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, लेकिन दोनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी लगते हैं। युवक शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसलिए दोनों ने एक साथ जान देने की कोशिश की है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जीआरपी डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कहसुन गांव का 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती सोमवार को बाइक पर सवार होकर उचाना आए थे। युवती बीए प्रथम की छात्रा है। सोमवार को उसका संस्कृत विषय का पेपर था। घर से वह पेपर देने की बात कहकर आई थी। वह पेपर देने की बजाए युवक के साथ उचाना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने दिल्ली की तरफ से आ रही मालगाड़ी के छलांग लगा दी। मालगाड़ी से टकराने के बाद दोनों ट्रैक के दूसरी तरफ जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जीआरपी ने दोनों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी चरण सिंह युवक-युवती को घायल हालत में नागरिक अस्पताल उचाना भिजवाया था, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed