{"_id":"615c89428ebc3e628f6cd692","slug":"kajal-dahiya-had-killed-her-father-along-with-her-lover-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: काजल दहिया के पिता की हुई थी हत्या, प्रेमी संग मिल उतारा था मौत के घाट, चार साल बाद खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ा खुलासा: काजल दहिया के पिता की हुई थी हत्या, प्रेमी संग मिल उतारा था मौत के घाट, चार साल बाद खुला राज
Wed, 06 Oct 2021 02:53 AM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:53 AM IST
सार
कैथल पुलिस ने कैथल के आढ़ती सत्यवान व उसकी पत्नी की हत्या के मामले में कैथल निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान राजेश ने बताया कि उसने जींद में काजल दहिया के पिता रामचंद्र की भी हत्या की थी। राजेश काजल दहिया का प्रेमी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2017 में जींद के भिवानी रोड पर रहने वाली हरियाणवी कलाकार काजल दहिया के पिता रामचंद्र की मौत इत्तेफाकिया नहीं बल्कि हत्या हुई थी। यह खुलासा कैथल में पकड़े गए राजेश ने पुलिस पूछताछ में किया है। राजेश काजल दहिया का प्रेमी बताया जा रहा है। फिलहाल काजल दहिया कैथल में ही रह रही हैं। कैथल पुलिस से मिली रिपोर्ट के आधार पर काजल दहिया, उसके प्रेमी राजेश व गांव मांडी निवासी कृष्ण के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द-बुर्द करने व सुबूत मिटाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि दो-तीन एलबमों में काम करने वाली काजल दहिया वर्ष 2017 में जींद के भिवानी रोड पर रहती थी। अक्तूबर 2017 में उसके पिता रामचंद्र की मौत हो गई। शव का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उस समय बताया था कि रामचंद्र की मौत बीमारी के कारण हुई है। कैथल पुलिस ने कैथल के आढ़ती सत्यवान व उसकी पत्नी की हत्या के मामले में कैथल निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान राजेश ने बताया कि उसने जींद में काजल दहिया के पिता रामचंद्र की भी हत्या की थी। राजेश काजल दहिया का प्रेमी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - हरियाणा की बड़ी खबरें: नरवाना में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, टोहाना में ग्रामीणों ने रोका नेशनल हाईवे
विज्ञापन
फिलहाल दोनों कैथल में रहते हैं। वह सात-आठ साल से काजल दहिया के साथ बिना शादी किए ही रहता है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैथल पुलिस से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने काजल दहिया, उसके प्रेमी राजेश तथा मांडी निवासी कृष्ण के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही राजेश को जींद पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी तथा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि रामचंद्र की हत्या कैसे तथा किन कारणों के चलते की गई थी।