फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, vicale, faall, accident, 6 injured, harayana

बाइक से टकराने के बाद श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर खाई में गिरी

Thu, 30 Mar 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Thu, 30 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
jind,  vicale, faall, accident, 6 injured,   harayana
हादसे के बाद गड्डों में गिरी क्रूजर गाड़ी व बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गोहाना रोड पर उरलाना गुरुद्वारे के पास बुधवार को अचानक बाइक आगे आने से श्रद्धालुओं से भरी क्रूजर गाड़ी गड्ढों में पलट गई। इसमें क्रूजर में सवार 11 श्रद्धालु और बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु क्रूजर गाड़ी में सवार होकर गांव पाथरी की तरफ पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे।

जब वह उरलाना गुरुद्वारे के निकट पहुंचे तो इसी दौरान क्रूजर गाड़ी के आगे बाइक सवार युवक आए गए और दोनों में टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर के निकट बने गड्ढे में जा गिरी। इसमें क्रूजर में सवार गांव आबला निवासी विक्रम, कोमल, यशवीर, गांव कोलह निवासी शकुंतला, अढ़ाई माह की हर्ष, असंध निवासी अमन, गुरुमित, विद्या, नीरू व नगूरां निवासी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं बाइक सवार गनौर के वानपूर निवासी रिंकू व विकास भी गंभीर रूप से घायल हैं। क्रूजर में सवार ईश्वर ने बताया कि वे असंध से क्रूजर में सवार होकर मां पाथरी पर पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे। जब वे सफीदों-गोहाना रोड पर उरलाना गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से क्रूजर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक और क्रूजर गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार रिंकू ने बताया कि वह विकास सफीदों में अपना 10वीं का पेपर देने के लिए आ रहा था। क्रूजर चालक ओवरटेक कर रहा था। इससे यह हादसा हुआ। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed