फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, marrige, stop, without , harayana

प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी, बिना दुल्हन लौटी दो बारात

Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
jind,  marrige, stop, without ,  harayana
रामकली गांव में पहुंची प्रशासन की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
रामकली गांव में आई दो बारातों को बिना दुल्हन लिए ही घर लौटना पड़ा। लड़कियों की उम्र कम होने के कारण बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने शादी रुकवा दी। यहां दुल्हन की उम्र 17 वर्ष तीन माह पाई गई जबकि दूल्हा 27 वर्ष का मिला। पुलिस को सूचना मिली की रामकली गांव में दो लड़कियों की शादी करवाई जा रही है जिसकी उम्र 18 वर्ष नहीं है। बाल विवाह निषेध कार्यालय के सहायक अधिकारी रवि लोहान, महिला थाना से सुमन, एसपीओ सुरेश कुमार, हवलदार अशोक कुमार की टीम गांव पहुंची।

यहां पहुंचकर टीम ने लड़कियों की उम्र की जांच की। एक लड़की की उम्र साढ़े 15 वर्ष तथा दूसरी की सवा 17 वर्ष मिली। कम उम्र मिलने पर प्रोडक्शन अधिकारी की टीम ने शादी रुकवा दी। एक बारात भिवानी तथा दूसरी फरमाण गांव से आई थी। बारात को बिना दुल्हन लिए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन




सूचना मिली थी कि रामकली गांव में दो लड़कियों की शादी हो रही है। इन लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम है। टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़कियों की उम्र की जांच की। उम्र जांच में दोनों लड़कियों की उम्र कम पाई गई। टीम ने शादी रुकवा दी। -रवि लोहान, सहायक, बाल विवाह निषेध कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed