फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Last rites of Babbar Khalsa Tiger Force member Ratandeep took place in his native village

Jind: पैतृक गांव रोहढ़ में हुआ बब्बर खालसा टाइगर फोर्स के सदस्य रतनदीप का अंतिम संस्कार

Fri, 05 Apr 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 11:06 PM IST
सार

संस्कार में ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने शिरकत की है। रतनदीप सिंह के पिता जागीर सिंह का कहना था कि वह अधिकतर केसों में बरी हो चुका था। वह स्कूल टाइम से ही गलत कामों में पड़ गया था। उसकी हत्या की पंजाब पुलिस को जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
Jind: Last rites of Babbar Khalsa Tiger Force member Ratandeep took place in his native village
रतनदीप सिंह का फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के सफीदों में बब्बर खालसा टाइगर फोर्स का सक्रिय सदस्य रहे रतनदीप सिंह का उसके पैतृक गांव रोहढ़ में शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। रतनदीप सिंह की पंजाब के नवांशहर के बलाचौर इलाके में गुरुवार को बाइक सवार युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


रतनदीप सिंह का पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव करनाल लाया गया था। वहां से शुक्रवार दोपहर को एंबुलेंस से उसके पैतृक गांव रोहढ़ के श्मशान घाट लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव के सरपंच नवदीप सिंह का कहना है कि मनुष्य के जीवन में हालात कई बार उलट हो जाते हैं। रतनदीप का बुरा समय गुजर चुका था और अब वह गलत राह छोड़ चुका था। उसकी हत्या कैसे हुई और किसने की उसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed