फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Husband along with a friend raped his wife after giving her a Intoxication drink

Jind: पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर पति ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, दोनों पर केस

Tue, 15 Nov 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 10:58 PM IST
सार

महिला की अपने पति के साथ काफी समय से अनबन चल रही है और वह उससे अलग रहती थी। महिला थाना पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Jind: Husband along with a friend raped his wife after giving her a Intoxication drink
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के जींद शहर की एक कॉलोनी में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को नशीली चीज पिला दी और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो कर उसे पीड़िता के पास भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पति और उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला अब रोहतक में रहती है। उसने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अपने पति के साथ काफी समय से अनबन चल रही है। अब वह अपने पति से अलग शहर में रहती है। पिछले दिनों उसके पति ने किसी बहाने उसे जींद स्थित घर बुला लिया। वहां पर उसका एक अन्य दोस्त भी था।
विज्ञापन


उन्होंने उसे पेय पदार्थ में नशीली चीज पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। फिर आरोपियों ने वह वीडियो उसके मोबाइल फोन पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की तथा उसका दोस्त ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह कई साल धमकी दे रहा है। जांच अधिकारी प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed