{"_id":"57e03f954f1c1b223aa838fc","slug":"jind-harayana-crime-news-three-criminal-arrest-animal-caught-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना के निकट पुलिस ने भैंसों से भरे एक कैंटर को पकड़ा है। कैंटर से पांच भैंस तथा पांच कटड़ों को बरामद किया। पुलिस ने कैंटर सवार तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शहर थाना पुलिस महिला थाने के निकट वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हैबतपुर गांव की तरफ से एक कैंटर आया। जब पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भैंसों और कटड़ों को ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने इस दौरान कैंटर में सवार तीन लोगों को काबू कर लिया।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान हाजीपुर मेरठ यूपी निवासी अमरूद्दीन, शाहिद व गांव दालमवाला निवासी रणबीर के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।