फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news,roof fall, two person injured, admit in hospital, harayana

मकान की छत गिरने से दंपति घायल

Tue, 06 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 06 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime news,roof fall, two person injured, admit in hospital,   harayana
मकान गिरने पर टूटी पड़ी चारपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गांव भाणा ब्राह्मणा में सोमवार सुबह मकान की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। उस समय पूरा परिवार मकान में सोया था, गनीमत रही कि पति पत्नी को मामूली चोट आई। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार गांव भाणा ब्राह्मणा निवासी सत्यनारायण रविवार रात को अपनी पत्नी भरथो और लड़के विकास तथा विक्रम के साथ सो रहा था। कई वर्षों से पुराने और कच्चे मकान होने के चलते सोमवार अल सुबह अचानक मकान की छत गिर गई। इसमें छत के मलबे के नीचे दबने से सत्यनारायण और उसकी पत्नी भरथो घायल हो गई, जबकि उसके दोनों लड़के बाल-बाल बच गए। छत गिरते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाया।


घायल सत्यनारायण ने बताया कि वह इंदिरा गांधी आवास योजना के लिए पिछले पांच वर्षों से फार्म भर रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई सहायता नहीं की। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और बड़ी मुश्किल से परिवार का पेट भरता है। इसके कारण वह मकान बनाने में असमर्थ है। सत्यनारायण ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे अचानक मकान की छत और दीवार गिर गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला और नागरिक अस्पताल लेकर आए। मलबे के नीचे हजारों रुपये का सामान दब गया। हादसे में दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed