फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, fired, mother and girl, three arrest, harayana

मां-बेटी को जिंदा जलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 भटनागर कालोनी में लगभग एक साल पहले मकान में आग लगाकर मां-बेटी को जिंदा जलाने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शहर थाना पुलिस के अनुसार शहर की भटनागर कॉलोनी निवासी वेदो पत्नी लख्मीचंद की बेटी सुनीता गांव उमरा निवासी राजबीर से शादी हुई थी। नवंबर 2015 को सुनीता अपनी मां वेदो से मिलने के लिए भटनागर कालोनी में आई थी। छह नवंबर 2015 की रात को मां-बेटी मकान के अंदर सो रही थी, लेकिन अचानक मकान में आग लगने से दोनों जिंदा जल गई थी।

बाद में पुलिस की सहायता के दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। उस समय पुलिस ने शार्ट सर्किट के चलते मकान में आग लगाने का मामला माना और इत्तफाकिया कार्रवाई कर दी। लेकिन लगभग एक साल बाद हांसी की अपराध शाखा पुलिस ने मृतका सुनीता के पति राजबीर को पकड़ लिया। जहां पर उसने खुलासा किया कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी सुनीता व सास वेदो देवी को मकान में आग लगाकर जिंदा जलाया था।
विज्ञापन


उसने खुलासा किया कि उसकी पत्नी सुनीता के साथ अनबन चल रही थी। इसी के कारण उसने मां-बेटी को योजनाबद्ध तरीके से जला दिया। मामला सामने आने के बाद शहर थाना पुलिस ने मृतका वेदो के बेटे कपिल की शिकायत पर गांव उमरा निवासी राजबीर, विनोद, बलजीत तथा हांसी निवासी रिषि के खिलाफ किया मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस पूछताछ में गांव उमरा निवासी राजबीर, विनोद, मसुदपुर हिसार निवासी धर्मबीर उर्फ रिषी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed