{"_id":"582a14624f1c1b56368fe611","slug":"jind-harayana-3-crminal-jail-by-court-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने के तीन आरोपी काबू, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला करने के तीन आरोपी काबू, जेल भेजे
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 15 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक रोड बाईपास पर रंजिश के चलते हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी कर्मपाल, गांव रामकली निवासी रमेश का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। 23 जून देर रात कर्मपाल रोहतक रोड बाईपास पर स्थिति ढुल सर्विस स्टेशन पर बैठा था। उसी दौरान गांव रामकली निवासी रमेश भी वहां पहुंच गया।
इस बीच उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें गोली लगने से कर्मपाल, रमेश घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रमेश की हालात गंभीर देख पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
शहर थाना पुलिस ने कर्मपाल की शिकायत पर गांव रामकली निवासी रमेश, कुलदीप फौजी को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव रामकली निवासी रमेश, राजसिंह, गांव निजामपुर सोनीपत निवासी नवीन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।