{"_id":"65a4ef401b54efa0200aea8f","slug":"jind-girl-taken-to-kaithal-and-raped-in-hotel-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद की युवती को कैथल ले जाकर होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: जींद की युवती को कैथल ले जाकर होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Mon, 15 Jan 2024 02:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:09 PM IST
सार
गढ़ी थाना पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के जींद के गढ़ी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर कैथल के एक निजी होटल में ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गढ़ी थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कैथल के एक निजी होटल में ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने उसकी बेटी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा उसे वही छोड़ गया। इससे कई दिनों तक उसकी बेटी डरी-सहमी रही और उसने परिजनों को सारे मामले से अवगत करवाया। इसके बाद गढ़ी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।