फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, fire, officer, police, harayana

प्रशासनिक अमले के सामने गेहूं में लगा दी आग

Sun, 23 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 23 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
jind, fire, officer, police, harayana
विवादित जमीन पर लगी आग को बुझाते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विवादित जमीन पर गेहूं काटने पहुंचे प्रशासन के सामने ही करीब दो एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं को कुछ लोगों ने आग लगा दी। शनिवार को पुलिस के सामने ही हुई इस घटना को अंजाम दिया। तहसीलदार ने पुलिस पर भी आरोप लगाए है कि उन्होंने पुलिस को घटना से पहले ही आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब जमीन के पट्टेदार की शिकायत पर राखी, सतीश, तीर्थ, ईश्वर और अन्य के खिलाफ तहसीलदार ने पुलिस को भेज दिया है। इस घटना से पट्टेदार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

कस्बे के राजकीय कन्या कॉलेज के सामने करीब 30 कनाल जमीन पर दो परिवार तीर्थ और निर्मला का मालिकाना हक को लेकर झगड़ा चल रहा था। करीब 10 माह पहले तत्कालीन एसडीएम ने विवाद का समाधान होने तक जमीन पर धारा 145 लगाते हुए तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया था। रिसीवर तहसीलदार रोशन लाल ने गेहूं की फसल के लिए जमीन को 90 हजार 500 रुपये पट्टे पर जमीन को शहर निवासी कृष्ण कुमार को दे दिया। बताया जाता है कि इस जमीन से कृष्ण जब गेहूं काट रहा था, तो तीर्थ, राखी, सतीश, ईश्वर आदि ने उसे रोक दिया। इसकी शिकायत कृष्ण ने तहसीलदार को की। तहसीलदार रोशन लाल पुलिस एएसआई कुलदीप सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब जयबीर रंगा और अन्य के साथ मौके पर पहुंचे और गेहूं कटवाने का कार्य शुरू कराया। इसी दौरान तीर्थ और अन्य वहां पर पहुंच गए और झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन


झगड़ा इतना बढ़ गया कि तीर्थ और उसके साथियों ने गेहूं में आग लगा दी और पूरा प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। तहसीलदार रोशन लाल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को आग लगाने से पहले ही उन्हें पकड़ने के लिए बोला था, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने खेत में आ लगा दी। उन्होंने बताया कि उनके पास पट्टेदार कृष्ण की ओर से शिकायत आई है। इसमें तीर्थ, राखी, सतीश, ईश्वर और अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है। जिसे पुलिस को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है, उन्हेें हिरासत में ले लिया गया है। अब तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। जिन लोगों के नाम शिकायत में आएंगे, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -विकास, सफीदों थाना प्रभारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed