{"_id":"588649a74f1c1bbd7ecf44ca","slug":"jind-criminal-says-those-peoples-says-smaller-then-choose-criminal-line-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौना कहकर चिढ़ाया तो बदला लेने के लिए बना अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बौना कहकर चिढ़ाया तो बदला लेने के लिए बना अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पकड़े आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन हत्याओं सहित कई अन्य हत्या का प्रयास व अन्य मामलों में शामिल कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ आशू उर्फ बौना को पुलिस की अपराध शाखा ने काबू किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बिजेंद्र उर्फ बौना का कद कम होने के कारण लोग उसे चिढ़ाते थे। इसका बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। इससे बिजेंद्र लोगों की नजर में अपना कद बढ़ाना चाहता था। बिजेंद्र उर्फ बौना के साथ पुलिस उसके दो अन्य साथियों को भी काबू किया है। अब अदालत ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेजा है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार को सीआईए प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ काबू किया। ये लोग उचाना के पास किसी की हत्या के प्रयास में थे। विक्रम उर्फ बौना पर पुलिस ने 50 हजार के ईनाम घोषित कर रखा है। विक्रम शहर के रामराये गेट पर रहता है और महज 18 साल की उम्र में ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिए थे। फिलहाल उसकी उम्र करीब 22 साल है। इसके साथ खोखरी गांव निवासी अनिल उर्फ लाला है। पुलिस ने रोहतक रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी निवासी बिजेंद्र को भी काबू किया है।
विज्ञापन
इन वारदातों को दिया अंजाम
एसएसपी शशांक आनंद के अनुसार विक्रम ने अपने साथियों बिजेंद्र, पडाना निवासी सोमबीर पड़ाना, अनिल लाला व आशीष के साथ मिलकर 23 अक्तूबर को जितेंद्र उर्फ तेंदु सरदार को गोली मारी थी। इसमें निशाने पर रहा युवक बच गया था। वहीं विक्रम उर्फ बौना ने अपने साथियों बिजेंद्र, सोमबीर, अनिल उर्फ लाला व आशीष के साथ मिलकर गोल्डन हट के मालिक हैबतपुर गांव निवासी अश्वनी को जान से 20 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। एसएसपी के अनुसार विक्रम उर्फ बौना ने अपने साथियों बिजेंद्र, सोमबीर, अनिल उर्फ लाला व आशीष के साथ पिछले साल 14 दिसंबर को सब्जी मंडी के पास दीपक उर्फ जोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विक्रम उर्फ बोना ने अपने साथियों के साथ मिलकर 29 दिसंबर को ज्ञानतारा रोड पर फिरौज खान उर्फ फौजी को जान से मारने के लिए हमला किया।
विज्ञापन
इसमें फौजी के दोस्त रजत की हत्या हो गई थी। एसएसपी के अनुसार विक्रम पर गुरुग्राम में करीब दो महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर मारुती कुंज में व्यक्ति को जान से मारने की नियत से गोली मारी थी। वहीं इन लोगों पर गुरुग्राम के ही सेक्टर 17 से पिस्तौल के बल पर एक कार छीनने का भी आरोप है। पकड़े गए आरोपी गुप्ता कॉलोनी निवासी बिजेंद्र पर सोमबीर, हरीश सोरगर और अंकुर उर्फ अंकुश के साथ मिलकर झांज गेट पर पारस नामक युवक की गोली मारकर हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार इसके ईलावा बिजेंद्र ने अपने साथी मंजीत के साथ मिलकर करीब दो साल पहले मोनू नामक युवक को गोली मारी थी।
पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है। इसमें सीआईए और साइबर सेल के मनदीप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अदालत से चार दिन का रिमांड मिला है। इस दौरान पुलिस पता लगाएगी कि उचाना के पास किसकी हत्या करने की साजिश थी। वहीं पहले किए गए अपराधों पर प्रयोग किए गए हथियार और हथियार प्राप्त करने के ठिकाने का भी पता लगाया जाएगा। -शशांक आंनद, एसएसपी