{"_id":"6514635f2eb547d0f0081f74","slug":"jind-computer-operator-arrested-for-taking-bribe-of-rs-15-thousand-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: 15 हजार रुपये रिश्वत लेता कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, धनराशि जारी करने की एवज में ली रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: 15 हजार रुपये रिश्वत लेता कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, धनराशि जारी करने की एवज में ली रिश्वत
Wed, 27 Sep 2023 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:46 PM IST
सार
आरोपी डीएफएससी कार्यालय में तैनात है, धनराशि जारी करने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप है। रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रिश्वत का आरोपी आसीन खान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट रोहतक की टीम ने बुधवार को डीएफएसी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर को धनराशि रिलीज करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी से इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जाखल निवासी अमर जिंदल ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उनकी नरवाना में राइस मिल है।
विज्ञापन
उनकी वर्ष 2022-23 की ट्रांसपोर्ट खर्च की राशि दो लाख 75 हजार रुपये बकाया था, जबकि पांच लाख 85 हजार रुपये का भुगतान पहले कर दिया गया था। डीएफएसी कार्यालय का कम्प्यूटर ऑपरेटर असीन खान धनराशि जारी करने के एवज में तीन प्रतिशत की मांग कर रहा था। धनराशि एफसीआई से ट्रांसफर होकर डीएफएसी कार्यालय में 20 दिन पहले आ गई थी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर छापामार दल का गठन किया। इसकी कमान एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार को सौंपी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम रोहतक के एक्सईएन गगन पांडे को शामिल किया गया, जबकि शेडो गवाह बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र कुमार को बनाया गया। छापामार टीम ने शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये की राशि डयूटी मजिस्ट्रेट की ओर से हस्ताक्षरित करवाकर और पाउडर लगाकर दे दिए।
विज्ञापन
योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने कम्प्यूटर ऑपरेटर से संपर्क साधा तो उसने लघु सचिवालय स्थित डीएफएससी कार्यालय में बुला लिया और उनसे रुपये ले लिए। इसके बाद इशारा मिलते ही छापामार दल ने असीन खान को काबू कर लिया और उसके कब्जे से रिश्वत राशि 15 हजार रुपये बरामद किए।
हाथ धुलवाए जाने पर उनका रंग लाल हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने कंप्यूटर ऑपरेटर आसीन खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि धनराशि रिलीज करने की एवज में रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों काबू किया है। अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।