फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind: Case registered against 3 people including chairman of Research College

Jind: रोहतक के रिसर्च कॉलेज के चेयरमैन समेत 3 लोगों पर मामला दर्ज, उपमुख्यमंत्री को मिली शिकायत पर कार्रवाई

Sun, 04 Feb 2024 02:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 02:19 PM IST
सार

कॉलेज के विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, उपमुख्यमंत्री ने उचित जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
Jind: Case registered against 3 people including chairman of Research College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक के बहुअकबरपुर में बने इंटरनेशनल वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज के चेयरमैन समेत कैंपस के तीन लोगों पर फीस बढ़ाकर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार समेत प्रताड़ना के आरोप लगे हैं। कॉलेज के 80 के करीब छात्र-छात्राओं ने जींद के सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दी है। जींद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी है। छात्राओं ने चेयरमैन पर धमकाने, जान से मरवाने के भी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक छात्रा और कुछ अन्य विद्यार्थियों समेत 80 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बताया कि रोहतक के बहु अकबरपुर में बने इंटरनेशनल वेटरनरी एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज में दाखिला लिया है और अब उनका अंतिम सत्र चल रहा है।
विज्ञापन


कॉलेज के चेयरमैन ने अचानक से फीस बढ़ा दी और साढ़े सात लाख रुपये फीस बढ़ाकर मांगनी शुरू कर दी, जबकि प्रोसपेक्टस में फीस ढ़ाई लाख रुपये ही है। इसी फीस के आधार पर उन्होंने दाखिला लिया था। चेयरमैन ने कहा कि साढ़े सात लाख रुपये फीस अदा किए बिना उन्हें पासआउट नहीं किया जाएगा। उनके हाजिरी रजिस्टर को भी छिपा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में प्रशासन से लेकर एसीएस तक को उन्होंने शिकायत की। आरोप है कि जब उन्होंने बढ़ी हुई फीस पर आपत्ति जताई तो चेयरमैन भूपेंद्र मलिक, संदीप ढाका, राहुल सोलंकी ने उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छात्राओं के साथ गंदा बर्ताव किया जाने लगा।

छात्राओं ने बताया कि कई माह से उन्हें मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भूपेंद्र मलिक, संदीप ढाका, राहुल सोलंकी के खिलाफ फीस बढ़ाकर प्रताड़ित करने, छात्राओं के मानसिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेज दी।

जींद सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि छात्र-छात्राएं उनके पास शिकायत लेकर आए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक पुलिस को भेजी गई है, क्योंकि घटनास्थल रोहतक जिले का है।

 
कॉलेज के छात्र-छात्राएं इस मामले में जींद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिले थे। इस पर दुष्यंत चौटाला ने जींद सिविल लाइन पुलिस थाना को इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed