फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, bdpo, complant, harayana

बीडीपीओ ने पूर्व सरपंच के खिलाफ दी शिकायत

Tue, 28 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 28 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव किलाजफरगढ़ के पूर्व सरपंच सतबीर गौतम पर गाज गिरने वाली है। इसके लिए बीडीपीओ ने जुलाना थाना में पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर शिकायत दी है। गांव के वर्तमान सरपंच कुलदीप ने बताया कि वर्ष 2012-13 में विकास कार्यों के लिए ग्रांट आई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला चौपाल के लिए भी ग्रांट आई थी। पूर्व सरपंच ने जो सामान स्टॉक रजिस्टर के अनुसार खरीदा था। इसमें महिला चौपाल के निर्माण के बाद कुछ सामान बाकी बच गया था। इसको विकास कार्य में प्रयोग नहीं किया गया। पूर्व सरपंच को विकास कार्य से बचा हुआ निर्माण सामग्री का सामान वर्तमान पंचायत को सौंपना था। लेकिन पूर्व सरपंच ने अभी तक भी निर्माण सामग्री नहीं सौंपी। सरपंच कुलदीप ने यह भी बताया कि इसके लिए पूर्व सरपंच सतबीर गौतम को चार नोटिस के माध्यम से बकाया सामग्री जमा करवाने के लिए लिखा गया था। लेकिन किसी भी नोटिस को कोई जवाब उन्हें नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने यह मामला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के हवाले कर दिया। इसके बाद  खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए एक शिकायत जुलाना थाना को दे दी गई है।
विज्ञापन


इतनी कीमत की थी बची हुई निर्माण सामग्री
सरपंच कुलदीप के अनुसार महिला चौपाल स्कीम के अंतर्गत लगभग 41 हजार चौखट व जंगले, लगभग 48 हजार रुपये की दस हजार ईंटे, आठ हजार रुपये की रेती, आठ हजार पांच सौ रुपये की बजरी, लगभग चार हजार रुपये का क्रेशर, 18 हजार रुपये के 100 बैग सीमेंट बताई जा रही है। इसके अलावा एचआरडीएफ की 40 लाख की स्कीम में लगभग 25 हजार रुपये ब्लाक, लगभग 81 हजार रुपये का रोड़ा, लगभग साढ़े 19 हजार रुपये का क्रेशर, लगभग साढ़े 36 हजार रुपये के सीमेंट के बैग शामिल है। अन्य स्कीम की लगभग 32 हजार रुपये की ईंट बची थी। बताया जाता है कि पूर्व सरपंच से लगभग तीन लाख 23 हजार के करीब की रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ने महिला चौपाल एवं अन्य विकास कार्य के लिए जो सामान स्टॉक रजिस्टर के अनुसार खरीदा था और विकास कार्य में जो सामान नहीं लगाया गया। उसकी रिकवरी करने के लिए वर्तमान पंचायत ने नोटिस दिए थे। लेकिन उनका पूर्व सरपंच सतबीर गौतम ने कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए अब उच्चाधिकारियों से जैसे आदेश मिले थे। उसी के अनुसार पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए जुलाना थाना में बीडीपीओ कार्यालय से शिकायत दे दी गई है। -धर्मबीर, स्टैनो खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय जुलाना।


गांव किलाजफरगढ़ के पूर्व सरपंच सतबीर गौतम के खिलाफ बीडीपीओ कार्यालय से मामला दर्ज के लिए शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -रोहताश ढुल, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed