{"_id":"47e3f47ae1af99bfd3f135f2d04444f8","slug":"inspection-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी ने जांची बैंकों की सुरक्षा गार्ड नदारद तो कहीं सायरन बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएसपी ने जांची बैंकों की सुरक्षा गार्ड नदारद तो कहीं सायरन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी दिनेश यादव ने सोमवार को शहर के दो प्रमुख बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में काफी खामियां पाई गईं। डीएसपी ने अपनी टीम के साथ लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर पीएनबी बैंक पहुंचे तो वहां पर गार्ड मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बैंक के अंदर जाने के बाद जब डीएसपी ने कैशियर से कहां कि वह सायरन बजाने के लिए कहा तो उन्होंने कैशियर को इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी। उनके कैबिन में सायरन का बटन तक नहीं लगा हुआ था। यह कमी कैशियर केबिन तक ही देखने को नहीं मिली बल्कि कार्यवाहक बैंक मैनेजर भी लगभग 10 मिनट तक सायरन बजाने वाले बॉक्स को खोलने का प्रयास करता रहा, लेकिन बॉक्स नहीं खुला।
विज्ञापन
इससे पुलिस चेकिंग के दौरान यह साफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि बैंककर्मीं बैंक में रखे कैश की सुरक्षा के साथ-साथ आम जनमानस की सुरक्षा का कितना ध्यान रखते हैं। बात आगे बढ़ी और बैंक प्रांगण में लगे कैमरों को देखा गया लेकिन जो कैमरे बैंक में लगे हुए थे उनमें से कुछ तो बंद पड़े थे और कुछ का फोक्स ही गलत तरफ किया हुआ है। इस दौरान डीएसपी ने इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद डीएसपी सफीदों गेट पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की मुख्य शाखा में पहुंचे। जहां पर गार्ड की उचित व्यवस्था नहीं थी और न ही उन्हें यह मालूम था कि बैंक में लगा सायरन बजने के बाद किस प्रकार की चौकसी होनी चाहिए। डीएसपी ने बैंकों की सुरक्षा पर असंतुष्टी जताई।
डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि बैंकों की चेकिंग के दौरान पाई गई कमियों व खामियों को लेकर उनके उच्च अधिकारियों को पत्र व्यवहार किया जाएगा तथा बैंकों में सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम करने को कहा जाएगा। अगर इसके बावजूद बैंक प्रबंधकों की स्थिति ऐसी ही पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने पिछले दिनों जिले के सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक ली थी। इसमें कहा गया था कि वह अपने अपने बैकों के अंदर व बाहर की तरफ कैमरे लगवाएं, बैंक में सिक्योरिटी गार्ड लगाएं, एटीएम पर भी गार्ड लगाएं, सायरन व्यवस्था ठीक हो अप्रिय घटना के समय तुरंत सतर्कता बरती जा सके।