फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD leader Abhay Chautala received death threat during parivartan yatra in Jind

Jind: इनेलो नेता अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई थी कॉल

Wed, 19 Jul 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Jul 2023 11:44 AM IST
सार

हरियाणा में इन दिनों इनेलो की परिवर्तन यात्रा चल रही है। इस दौरान यात्रा जब जींद में पहुंची तो इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के पास विदेशी नंबर से उनके मोबाइल फोन आया और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच जुटी है।

विज्ञापन
INLD leader Abhay Chautala received death threat during parivartan yatra in Jind
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जींद में इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को विदेशी नंबर से उनके मोबाइल फोन पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। उस दौरान अभय सिंह चौटाला परिवर्तन यात्रा के दौरान गांव ललित खेड़ा में थे। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने अभय सिंह चौटाला के पीएसओ की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव पन्नीवाला मोटा निवासी राजेश गोदारा ने पुलिस को दी  शिकायत में बताया कि इनेलो के प्रधान महासचिव 17 जुलाई देर शाम परिवर्तन यात्रा के दौरान गांव ललित खेड़ा मे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई कॉल करने वाले व्यक्ति ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिस फोन नम्बर से धमकी मिली है, उसका कोड यूके का है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि धमकी देने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed