फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl was raped on pretext of getting her government job In Jind

Jind: युवती को सरकारी नौकरी लगवाने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस से बचने के लिए बाद में जोड़ा रिश्ता

Fri, 04 Aug 2023 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि गांव दरौली खेड़ा निवासी अमित कुमार ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी न तो नौकरी लगी और अमित शादी से भी मुकर गया तो उसने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
Girl was raped on pretext of getting her government job In Jind
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के उचाना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पहले युवती को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। और बाद में शादी करने का भी झांसा दिया। इस झांसे के बाद व्यक्ति युवती से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती नौकरी नहीं लगी तो आरोपी शादी से मुकगिया। युवती ने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी ने केस से बचने के लिए शादी कर ली। अब ससुराल के लोगों द्वारा युवती के साथ मारपीट की जा रही है और दहेज में गाड़ी मांग रहे हैं। इसकी शिकायत पीडि़ता ने महिला थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पति, सास, ननद और जीजा पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जींद शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि गांव दरौली खेड़ा निवासी अमित कुमार ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी न तो नौकरी लगी और अमित शादी से भी मुकर गया तो उसने पुलिस को शिकायत दी। तब अमित ने केस से बचने की खातिर उसके साथ शादी कर ली। 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उसकी अमित के साथ शादी हुई।
विज्ञापन


शादी के बाद ही उसकी सास दर्शना देवी, ननद मीनू और जीजा हिसार जिले के उकलाना कैलाश उसे दहेज की मांग करने लगे। हर रोज उसके साथ मारपीट की जाती और गाड़ी की मांग की जाने लगी। ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed