फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   froad with property dealer

प्लाट बेचने का झांसा देकर हड़पे दस लाख रुपये

Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Mon, 24 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

प्लाट बेचने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक  प्रॉपर्टी डीलर के साथ दस लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने डीलर की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

गांव अनूपगढ़ निवासी सतपाल ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसने पुराना कोर्ट रोड पर प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय खोला हुआ है। पिछले दिनों उसके पास दिल्ली निवासी राजेश उर्फ राजा अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और उन्होंने जींद शहर में 700 गज का प्लाट होने की बात कही। इस दौरान उनका प्लाट का सौदा तय हो गया और उसने दस लाख रुपये की राशि आरोपियों को दे दी। आरोपियों ने प्लाट की रजिस्टरी बाद में करवाने की बात कही। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी आरोपियों ने प्लाट की रजिस्टरी नहीं करर्वाई। बाद में पता चला कि आरोपियों ने इस प्लाट को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने जान मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर दिल्ली निवासी राजेश उर्फ राजा तथा दो अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed